नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिली एक करोड़ रुपये की सहायता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिली एक करोड़ रुपये की सहायता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता – सौरभ साहू
डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर और एसबीआई रीजनल मैनेजर अविनाश पाणिग्रही ने गृहग्राम चकेरी पहुंचकर सौंपा चेक

सूरजपुर। ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए सूरजपुर जिले के आरक्षक मसत राम पैंकरा के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहायता राशि उनके आश्रित परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है।
इस अवसर पर सूरजपुर के डीआईजी एवं एसएसपी  प्रशांत कुमार ठाकुर तथा  भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक  अविनाश पाणिग्रही दिवंगत आरक्षक के गृहग्राम चकेरी (शर्मा), थाना उदयपुर, जिला सरगुजा पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत आरक्षक की धर्मपत्नी कुसुम सिंह को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।


आरक्षक मसत राम पैंकरा सूरजपुर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे और डीआईजी/एसएसपी के गनमैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 17 सितंबर 2025 को ड्यूटी पर जाते समय एक सड़क दुर्घटना में उनका आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई थी।
डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने 13 मार्च 2026 को बैंक अधिकारियों के साथ आरक्षक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत यह आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है।
इस अवसर पर दिवंगत आरक्षक की धर्मपत्नी कुसुम सिंह एवं उनके परिजनों ने आर्थिक सहायता मिलने पर छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस प्रशासन और बैंक प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि आरक्षक की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके बड़े पुत्र गणेश प्रसाद को अनुकंपा नियुक्ति के तहत नव आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।


पुलिस सैलरी पैकेज योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि यदि ड्यूटी के दौरान किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है, तो उसके आश्रित परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा सके और उनका भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके।
इस अवसर पर बैंक के डिप्टी मैनेजर प्रेमशंकर सिंह, दिवंगत आरक्षक के पिता बीर सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़,देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now