नकली दवा माफिया सक्रिय, पत्रकारों की शिकायत पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
जिले में नकली और घटिया दवाओं के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, मंत्री ने अधिकारियों को दिए तत्काल जांच के निर्देश
बलांगीर ACGN:- ओडिशा के बलांगीर जिले में नकली और घटिया दवाओं के अवैध कारोबार को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जिले में सक्रिय दवा माफियाओं के खिलाफ स्थानीय पत्रकारों द्वारा उठाई गई शिकायत के बाद स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।
पत्रकारों ने मंत्री से मुलाकात कर बताया कि जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नकली और घटिया दवाओं का अवैध नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। आरोप है कि बिना उचित लाइसेंस के दवाओं की सप्लाई खुलेआम की जा रही है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
शिकायत में यह भी आशंका जताई गई कि स्थानीय स्तर पर कुछ विभागीय अधिकारियों की कथित ढिलाई और प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह अवैध कारोबार बेखौफ चल रहा है। नकली दवाओं के कारण मरीजों की बीमारी ठीक होने के बजाय और अधिक जटिल हो रही है, जिससे जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
पत्रकारों ने मांग की है कि संदिग्ध दवा थोक एजेंसियों पर आकस्मिक छापेमारी की जाए, संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर उनकी लैब में जांच कराई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के लाइसेंस तुरंत रद्द कर संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग ने स्पष्ट कहा कि जनस्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नकली दवाओं का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






