नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लघु खनिज माफियाओं के कब्जे में कुटासिंघा का ग्रामीण जंगल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लघु खनिज माफियाओं के कब्जे में कुटासिंघा का ग्रामीण जंगल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज


वन भूमि पर जबरन कब्जा और मिट्टी की अवैध निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग
बलांगीर ACGN:- बलांगीर जिले के  आगलपुर तहसील अंतर्गत सालेभाटा आरआई सर्किल के कुटासिंघा मौजा में सरकारी और वन भूमि पर जबरन कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन को अवैध रूप से कब्जाकर उसे खेती योग्य बनाने के साथ-साथ मिट्टी की निकासी कर बेचा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सालेभाटा आरआई सर्किल के कुटासिंघा मौजा में सरकारी खाता नंबर 381 के सुरक्षित प्लॉट नंबर 3320 की जमीन, जिसे रुगुड़ीमुंडा किस्म की भूमि बताया गया है, को जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से समतल कर खेती के लिए तैयार किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पहले इस स्थान पर पानी जमा रहता था जिससे आसपास के किसानों को खेतों की सिंचाई में काफी सुविधा मिलती थी।
स्थानीय किसानों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस जमीन पर लगातार मशीनों से काम कर उसे खेती योग्य बनाया जा रहा है और ट्रैक्टरों के माध्यम से मिट्टी की ढुलाई कर बेचा भी जा रहा है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि ग्रामीणों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी जिला खनन अधिकारी, तहसील प्रशासन और सालेभाटा आरआई को दी थी, लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा है। इस कारण किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि जिला खनन अधिकारी अवकाश पर हैं जबकि स्थानीय तहसीलदार प्रशिक्षण में होने की बात कही जा रही है। वहीं आरआई मनोज गहीर ने भी पांच दिन की छुट्टी पर होने की जानकारी दी है।
इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग में चर्चा है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण ही लघु खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं। आगलपुर ब्लॉक में रेत, पत्थर और मोरम जैसे लघु खनिजों की बड़े पैमाने पर अवैध निकासी होने की भी शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे शासन को भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध कब्जे और खनन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now