सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पहल, चार्टर्ड एकाउंटेंट दीपक कुमार गुप्ता सम्मानित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
सादगीपूर्ण विवाह का उदाहरण पेश करने पर उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने किया सम्मानित
बलांगीर ACGN:- बलांगीर में समाज में फैली आडंबरपूर्ण परंपराओं और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक सकारात्मक पहल देखने को मिली है। उत्कल परदेसिया मारवाड़ी सम्मेलन ने कालाहांडी जोन के सक्रिय सदस्य और प्रतिष्ठित चार्टर्ड एकाउंटेंट दीपक कुमार गुप्ता को सादगीपूर्ण विवाह की मिसाल पेश करने के लिए सम्मानित किया है।
बताया गया कि दीपक कुमार गुप्ता ने अपने पुत्र के विवाह समारोह में आधुनिक दिखावे और प्री-वेडिंग जैसे आडंबरों से दूर रहकर पारंपरिक सादगी को अपनाया। उनके इस प्रेरणादायक निर्णय को समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश मानते हुए सम्मेलन की ओर से उन्हें सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

सम्मेलन ने इस अवसर पर यह भी स्पष्ट किया कि समाज में फैल रही अनावश्यक दिखावे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए ऐसे उदाहरणों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। इसी सोच के तहत सम्मेलन ने केवल वर पक्ष ही नहीं बल्कि वधु पक्ष को भी सम्मानित कर उनके सराहनीय निर्णय की प्रशंसा की।

सम्मेलन पदाधिकारियों का कहना है कि यदि विवाह जैसे सामाजिक आयोजनों में सादगी अपनाई जाए तो समाज में आर्थिक और सामाजिक बोझ काफी हद तक कम हो सकता है। ऐसे सम्मान से अन्य परिवारों को भी सादगीपूर्ण विवाह करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर सम्मेलन के पदाधिकारी दिनेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रकाश कुमार गोयल और बजरंग अग्रवाल ने नवदंपति के सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की। इस सराहनीय पहल की प्रशंसा बलांगीर के पत्रकार पवन अग्रवाल ने भी की है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






