महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का रास्ता रोको आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अनिल कुमार चौधरी
रसोई गैस और दैनिक जरूरत की वस्तुओं के बढ़ते दाम के विरोध में जोरदार प्रदर्शन
गंजाम ACGN:- बरहमपुर में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जोरदार रास्ता रोको आंदोलन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन गंजाम जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रश्मि रंजन पटनायक के निर्देश पर आयोजित किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गोपालपुर के पूर्व विधायक डॉक्टर त्रिनाथ बेहरा तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृंदावन खटेई ने किया। आंदोलन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, युवा, छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और लंबे समय तक सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी सहित दैनिक उपयोग की कई वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करने की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पटनायक, संपादक योगी बेहरा, महिला अध्यक्ष बंजा पांडा, रश्मिता साहू, गीतांजलि साहू, कन्नर गौड़, प्रह्लाद गौड़, राम साहू, अरुण पटनायक, काली प्रसाद पाढ़ी और सिद्धांत कुमार साहू (राजा) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






