नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दो विशेष ट्रेनों को नियमित करने का फैसला, रेलवे कनेक्टिविटी को मिलेगा बल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दो विशेष ट्रेनों को नियमित करने का फैसला, रेलवे कनेक्टिविटी को मिलेगा बल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज


भुवनेश्वर–धनबाद और पुरी–पटना स्पेशल ट्रेनें अब एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को दिया धन्यवाद

भुवनेश्वर ACGN:-  भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भुवनेश्वर–धनबाद और पुरी–पटना के बीच चलने वाली दो विशेष ट्रेनों को नियमित करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रेल मंत्री  अश्वनी वैष्णव ने ओडिशा के मुख्यमंत्री  मोहन चरण मांझी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी।


रेल मंत्री ने अपने पत्र में बताया कि जनसुविधा के लिए चल रही विशेष ट्रेनों के नियमितीकरण पर हुई चर्चा के बाद दोनों ट्रेनों को स्थायी रूप से चलाने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसके तहत भुवनेश्वर–धनबाद स्पेशल (02832–02831) अब भुवनेश्वर–धनबाद एक्सप्रेस (18403–18404) के रूप में संचालित होगी, जबकि पुरी–पटना स्पेशल (08439–08440) अब पुरी–पटना एक्सप्रेस (18405–18406) के रूप में चलेगी।
भुवनेश्वर–धनबाद एक्सप्रेस प्रतिदिन रात 8:25 बजे  भुवनेश्वर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11 बजे  धनबाद पहुंचेगी। वापसी यात्रा शाम 4 बजे शुरू होकर अगले दिन सुबह 7:45 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। यह ट्रेन कटक, ढेंकानाल, तालचेर रोड, अनुगुल, रेढ़ाखोल, संबलपुर शहर, झारसुगुड़ा और राउरकेला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
वहीं साप्ताहिक पुरी–पटना एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार दोपहर 2:55 बजे Puri से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे Patna पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर रविवार को दोपहर 1:30 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे पुरी पहुंचेगी। यह ट्रेन खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर, केन्दुझर रोड, भद्रक और बालेश्वर स्टेशनों पर ठहरेगी।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ओडिशा वासियों की ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से राज्य में रेलवे कनेक्टिविटी मजबूत होगी, यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और साथ ही पर्यटन, आवागमन तथा क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now