नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सालेपाली मौजा में भू-माफियाओं का बढ़ता आतंक, कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सालेपाली मौजा में भू-माफियाओं का बढ़ता आतंक, कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

बिना अनुमति खेती की जमीन को आवासीय प्लॉट में बदलकर करोड़ों की ठगी का मामला, लोगों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की

बलांगीर ACGN:- ओडिशा के बलांगीर शहर अंतर्गत Salepali मौजा में इन दिनों भू-माफियाओं की गतिविधियां तेजी से बढ़ने का आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी और निजी जमीनों के साथ-साथ अब उपजाऊ कृषि भूमि पर भी अवैध कब्जा और प्लॉटिंग का खेल चल रहा है। आरोप है कि बिना किसी सरकारी अनुमति या विधिवत भूमि परिवर्तन के खेती की जमीन को रातों-रात आवासीय प्लॉट में बदलकर बेचा जा रहा है।


स्थानीय नागरिकों के अनुसार नियमों को नजरअंदाज कर बनाए जा रहे इन अवैध ले-आउट के कारण भविष्य में जल निकासी और पर्यावरण से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि कुछ भू-माफिया तहसील कार्यालय के कथित भ्रष्ट कर्मचारियों के साथ मिलकर कागजी हेरफेर कर रहे हैं, जबकि प्रशासन इस पूरे मामले में अब तक मौन बना हुआ है।


बताया जा रहा है कि सालेपाली मौजा की कई जमीनें वर्तमान में कानूनी विवादों में भी फंसी हुई हैं। इसके बावजूद माफिया इन विवादित और कृषि भूमि को आम लोगों को बेचकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने जमीन खरीदने से पहले उसके दस्तावेज और भूमि की वास्तविक स्थिति की पूरी जांच करने की सलाह दी है।


स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस भू-घोटाले में शामिल बड़े चेहरों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now