नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जुआ कार्रवाई में लापरवाही पर एसएसपी की सख्ती, चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जुआ कार्रवाई में लापरवाही पर एसएसपी की सख्ती, चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


बरपाली जंगल में जुआ खेलते चार जुआरी गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल और 10,600 रुपये जब्त

रायगढ़, छत्तीसगढ़। शशि मोहन सिंह ने जुआ कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र के बरपाली जंगल में जुआ खेले जाने के मामले में लापरवाही पाए जाने पर की गई है।
जानकारी के अनुसार 11 मार्च को एसएसपी को बरपाली जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इस संबंध में जब चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने नाराजगी जाहिर की और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद रक्षित केंद्र, घरघोड़ा थाना तथा रैरूमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर बरपाली जंगल में जुआ रेड कराई गई। कार्रवाई के दौरान मौके से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से पांच मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन और 10 हजार 600 रुपये नगद जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
मामले की जांच में चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी तथा बीट के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट द्वारा सूचना संकलन में कमी और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर दोनों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है।


इसके साथ ही विजय एक्का, जो वर्तमान में पूंजीपथरा थाना में पदस्थ हैं, उन्हें रैरूमाखुर्द चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि किसी भी थाना या चौकी क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य अवैध गतिविधियां संचालित पाए जाने पर संबंधित प्रभारी की जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रायगढ़ पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत जुआ-सट्टा के खिलाफ और ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ निष्पक्ष, निर्भीक, सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now