नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अफीम की अवैध खेती के विरोध में कोरबा कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव, – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अफीम की अवैध खेती के विरोध में कोरबा कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला – कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर संरक्षण देने का लगाया आरोप

कोरबा ACGN:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में टी.पी. नगर स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन दुर्ग जिले के समोदा गांव और बलरामपुर जिले के सनाटोली के जंगल में कथित रूप से अफीम की अवैध खेती और नशे के कारोबार को संरक्षण दिए जाने के विरोध में किया गया।


प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यालय से पहले तीन स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई।

अवैध अफीम खेती को लेकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का राज्य सरकार पर तीखा हमला



पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सत्ता के संरक्षण के बिना इस प्रकार के अवैध कार्य संभव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले के समोदा गांव में पिछले चार वर्षों से अफीम की खेती होने की बात सामने आई है, जो प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को देशभर में धान का कटोरा कहा जाता है, लेकिन यदि इसी तरह हालात बने रहे तो आने वाले समय में प्रदेश अफीम की खेती के लिए भी पहचाना जाने लगेगा। यह स्थिति न केवल कानून व्यवस्था बल्कि प्रशासनिक निगरानी पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है।


पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी मंत्री कोरबा विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में जिला जनसंवाद कार्यक्रम में आबकारी मंत्री ने लोगों को गुणवत्तापूर्ण शराब उपलब्ध कराने की बात कही थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक ओर नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर गुणवत्तापूर्ण शराब उपलब्ध कराने की बात और इस तरह नशे की खेती का सामने आना आखिर किस वादे या गारंटी का हिस्सा है।
उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर स्वयं इस मामले को स्वीकार कर चुके हैं। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि यह मामला केवल अफीम की खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक चूक और व्यवस्था की गंभीर कमजोरी को उजागर करता है।
उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और यह पता लगाया जाए कि इतने लंबे समय तक अवैध खेती कैसे चलती रही और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष   मुकेश राठौर ने प्रदेश में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इस अवैध कारोबार को किसका संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता ग्रामीणों को डराकर लंबे समय से अफीम की खेती कर रहे हैं।


ग्रामीण अध्यक्ष  मनोज चौहान ने कहा कि अवैध अफीम खेती का मामला सामने आने के बाद मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है और नौकरों को आरोपी बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले में लीपापोती करती है तो कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करेगी।


प्रदर्शन के दौरान पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, प्रदेश सचिव विकास सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, सपना चौहान, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, महामंत्री मनहरण राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, प्रदीप अग्रवाल, मनीष शर्मा, पालूराम साहू, राजेंद्र तिवारी, गिरधारी बरेठ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now