स्वास्थ्य सेवाओं का नया आयाम: संकल्प आधारित योजनाओं से प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा तथा अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 6,976 करोड़ 54 लाख रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित हुईं।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं संकल्प (सशक्त संस्थान, उत्कृष्ट अकादमिक गुणवत्ता, नवोन्मेषी अनुसंधान, कौशल एवं चिकित्सीय दक्षता, आधुनिक चिकित्सा सुविधा, जीवन रक्षक अवसंरचना, पारदर्शी प्रबंधन) पर आधारित होंगी। इस योजना के माध्यम से राज्य के नागरिकों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने घोषणा की कि राज्य के शासकीय कर्मचारियों के लिए बिना नकदी भुगतान के इलाज की सुविधा शुरू की जाएगी, जिसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। गंभीर बीमारियों के उपचार को सुलभ बनाने हेतु 25 नए डायलिसिस केंद्र स्थापित किए जाएंगे और 50 जन औषधि केंद्रों का विस्तार किया जाएगा।
रायपुर में होम्योपैथी महाविद्यालय, बिलासपुर में राज्य कैंसर संस्थान, मध्य भारत का अत्याधुनिक हृदय उपचार संस्थान तथा सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के बाल हृदय उपचार विकास हेतु 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अंबिकापुर, धमतरी, रायपुर (कालीबाड़ी), चिरमिरी सहित कई जिलों में नए जिला अस्पताल और मातृ-शिशु चिकित्सालयों का निर्माण किया जाएगा।
राज्य में आपातकालीन सेवाओं के विस्तार हेतु सभी जिलों में 300 नई एम्बुलेंसें, 70 वेंटिलेटर युक्त अत्याधुनिक एम्बुलेंस और नवजात शिशुओं के लिए 10 विशेष एम्बुलेंस खरीदने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
चिकित्सा शिक्षा विभाग
नवीन पांच शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों (दंतेवाड़ा, मनेन्द्रगढ़, जशपुर, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम) हेतु 1,240 पद और संबंधित चिकित्सालयों के लिए 500 पदों का प्रावधान किया गया है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में छात्रावास निर्माण के लिए 83 करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा गया है।
आयुष विभाग
वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयुष विभाग के लिए 544 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान, जिसमें औषधियों के लिए 25.73 करोड़ रुपये और उपकरणों के लिए 4.16 करोड़ रुपये शामिल हैं। कुल 7 आयुर्वेद चिकित्सालय, 13 आयुष बहुउद्देश्यीय चिकित्सालय और 692 आयुष औषधालयों के उन्नयन हेतु बजट रखा गया है। रायपुर स्थित शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में छात्रावास और संगोष्ठी भवन का निर्माण किया जाएगा।
अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास
251 करोड़ 68 लाख 38 हजार रुपये का बजट प्रावधान। मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के तहत पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बिलासपुर में 500 सीटर कन्या प्रयास आवासीय विद्यालय तथा रायपुर, रायगढ़, मनेन्द्रगढ़ और जशपुर में पोस्ट-मैट्रिक और प्री-मैट्रिक छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में शीघ्र ही सभी जिलों के लिए अत्याधुनिक स्वास्थ्य और शिक्षा अवसंरचना सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए उड़ान, शिखर और मंजिल योजना की शुरुआत की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






