नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर ने ग्राम जुंगेरा में डीएमएफ बेस लाइन सर्वे का लिया जायजा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर ने ग्राम जुंगेरा में डीएमएफ बेस लाइन सर्वे का लिया जायजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बालोद – कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम जुंगेरा पहुँचकर ग्राम पंचायत में चल रहे डीएमएफ बेस लाइन सर्वे कार्य का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर जुंगेरा और आसपास के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, कौशल विकास एवं बुनियादी ढांचे की उपलब्धता और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।

इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी तथा अन्य अधिकारियों की भी उपस्थिति रही। कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत मोबाईल वैन, 108 एवं 102 आपातकालीन वाहनों की उपलब्धता, स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।


उन्होंने स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पालकों और शिक्षकों के बीच नियमित समन्वय और संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार डीएमएफ बेस लाइन सर्वे कार्यक्रम के तहत जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक स्थिति, बुनियादी ढांचे की कमियाँ और पर्यावरणीय मुद्दों का मानचित्रण किया जा रहा है। इससे लक्षित विकास सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now