नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीएम किसान उत्सव 13 मार्च को – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पीएम किसान उत्सव 13 मार्च को

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

रायपुर,  – प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के लगभग 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त की राशि 18 हजार 650 करोड़ रुपये का अंतरण करेंगे।
छत्तीसगढ़ राज्य के 24 लाख 71 हजार 498 किसानों के खातों में इस योजना के तहत कुल 498.83 करोड़ रुपये सीधे अंतरित किए जाएंगे। इस योजना का लाभ प्रदेश के 2 लाख 92 हजार वन पट्टाधारी किसानों और 37 हजार 400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को भी प्रदान किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लाखों किसान तथा जनप्रतिनिधिगण राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद कृषि महाविद्यालय जोरा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीएम किसान उत्सव के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया जाएगा, ताकि किसान सीधे इस कार्यक्रम से लाभान्वित हो सकें।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी। इसके अंतर्गत अब तक छत्तीसगढ़ के किसानों को कुल 11,283.09 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है, जिससे लाखों किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं।
विशेष पिछड़ी जनजाति के किसानों को योजना का लाभ प्रदान करने के लिए कृषि भूमि की अनिवार्यता शिथिल की गई है। योजना के तहत सभी एकल एवं संयुक्त खाता धारक किसान परिवार, जिनके नाम भू-अभिलेख में दर्ज हैं, लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
यह योजना दिसंबर 2018 से लागू की गई है और भारत सरकार द्वारा शत-प्रतिशत वित्त पोषित है। पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जिसे तीन समान किश्तों में प्रत्येक चार माह के अंतराल पर सीधे बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया जाता है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now