नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ढपढप (बांकीमोंगरा) में 108 दिव्यांग व निर्धन कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ढपढप (बांकीमोंगरा) में 108 दिव्यांग व निर्धन कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

27 मार्च को भव्य कलश यात्रा, 28 मार्च से श्री हनुमंत कथा; 01 अप्रैल को पं. धीरेंद्र शास्त्री के सानिध्य में होगा विवाह समारोह

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले में धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिलने वाला है। बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में 01 अप्रैल 2026 को “नम: सामूहिक विवाह” का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में संपन्न होगा। इस पुण्य आयोजन का आयोजन अपना आश्रम सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार वर्ष 2024 में मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर दुरपा कोरबा में आयोजित नम: सामूहिक विवाह की सफलता के बाद इस वर्ष आयोजन को और भी व्यापक स्वरूप दिया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कर उन्हें नए जीवन की शुरुआत का अवसर प्रदान करना है।
धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत 27 मार्च 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालु और धर्मप्रेमी शामिल होकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण का संचार करेंगे। इसके बाद 28 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक छह दिवसीय श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर एवं विख्यात कथा वाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति का संदेश देंगे। कथा में प्रदेश सहित देशभर से श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
कथा के अंतिम दिन 01 अप्रैल को भव्य नम: सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा, जिसमें 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याएं अपने जीवनसाथियों के साथ परिणय सूत्र में बंधकर नव दाम्पत्य जीवन की शुरुआत करेंगी। इस अवसर पर संत-महात्माओं, विद्वान आचार्यों के साथ प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक हस्तियां भी उपस्थित रहकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देंगी।
आयोजन से जुड़े प्रभारी एवं मां सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक ने बताया कि अब तक 108 कन्याओं का पंजीयन हो चुका है। उन्होंने कहा कि पंजीयन प्रक्रिया अभी भी जारी है, जिससे कन्याओं की संख्या बढ़ने की संभावना बनी हुई है। समाज के सहयोग और श्रद्धालुओं की सहभागिता से यह आयोजन सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति के प्रचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now