बिलासपुर में जब्त मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
एनडीपीएस एक्ट के 67 प्रकरणों में जब्त गांजा, एमडीएमए, टेबलेट, इंजेक्शन व सिरप को उच्च स्तरीय समिति की मौजूदगी में नष्ट किया गया
बिलासपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर के पत्र क्रमांक एफ 9-53/2024/1/5 दिनांक 21 नवंबर 2024 के निर्देशानुसार जिलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति का गठन किया गया है। इसी क्रम में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जब्त किए गए मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले में दर्ज 67 प्रकरणों में जब्त कुल 757.603 किलोग्राम गांजा, 16.6 ग्राम एमडीएमए, 12164 नग टेबलेट एवं कैप्सूल, 8818 नग इंजेक्शन एम्पुल तथा 6468 नग सिरप को सूची अनुसार नष्ट किया गया।


यह कार्रवाई उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के अध्यक्ष पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में की गई। समिति के सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल, सहायक आबकारी आयुक्त नवनीत तिवारी, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर तथा पंचों की उपस्थिति में 11 मार्च 2026 को यह प्रक्रिया पूरी की गई।

नष्टीकरण की कार्यवाही मोहतराई स्थित सुधा बॉयों पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के भट्ठी (फर्नेस) में मादक पदार्थों को विधिवत जलाकर तथा रोलर के माध्यम से नष्ट कर संपन्न की गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






