पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में एएसपी घायल होने की खबर निकली भ्रामक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
जिला पुलिस ने जारी किया खंडन, सोशल मीडिया में प्रसारित खबर को बताया पूरी तरह असत्य
रायगढ़ ACGN:- सोशल मीडिया में प्रसारित “भाजपा कार्यालय घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों और पुलिस में झड़प, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हुए घायल” शीर्षक से चल रही खबर को जिला पुलिस रायगढ़ ने पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के घायल होने की बात सामने आई हो।
जिला पुलिस रायगढ़ की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि इस तरह की अपुष्ट और भ्रामक खबरों के प्रसार से आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है। साथ ही इससे प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लग सकता है।
पुलिस प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा है कि पुलिस से जुड़े किसी भी घटनाक्रम के प्रकाशन या प्रसारण से पहले पुलिस का अधिकृत पक्ष अवश्य लिया जाए, ताकि तथ्यात्मक और प्रमाणित जानकारी ही जनता तक पहुंचे।
जिला पुलिस ने यह भी अपेक्षा जताई है कि भविष्य में मीडिया संस्थान और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस प्रकार की अप्रमाणित खबरों के प्रसारण से बचा जाए तथा पुलिस से जुड़े मामलों में आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के बाद ही समाचार प्रकाशित या प्रसारित किया जाए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






