नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

आदतन बदमाश अभिषेक ठाकुर और सत्यम महंत सहित तीन अपचारी बालक पकड़े गए, चाकू व ईंट जब्त

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अभिषेक ठाकुर, सत्यम महंत और तीन विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2026 की दोपहर मो. जीशान राजा (18 वर्ष) निवासी बोईरदादर कृष्णा वाटिका कॉलोनी रायगढ़ अपने साथी रोशन सिंह के साथ मोटरसाइकिल से कोतरारोड़ की ओर गए थे। दीपक किराना दुकान के पास रोशन सिंह मोबाइल पर बात करने के लिए रुके हुए थे, तभी दो लड़के वहां पहुंचे और “यहां क्या कर रहे हो” कहते हुए गाली-गलौज कर मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। इसी दौरान एक्टीवा से पहुंचे अभिषेक ठाकुर ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की और मना करने पर ईंट उठाकर रोशन सिंह पर हमला कर दिया। इसके बाद उसके अन्य साथी भी वहां पहुंच गए और मारपीट करने लगे।
हमले में रोशन सिंह को सिर, सीने और पेट में धारदार वस्तु से गंभीर चोटें आईं। घायल को पहले मेडिकल कॉलेज रायगढ़ ले जाया गया और बाद में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायगढ़ में अपराध क्रमांक 104/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन गिरफ्तारी के डर से सभी फरार थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभिषेक ठाकुर, सत्यम महंत और तीन अपचारी बालकों को पकड़ लिया। एक बालक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया। साक्ष्यों के आधार पर मामले में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।
गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक ठाकुर (24 वर्ष) निवासी सोनिया नगर कोतरारोड और सत्यम महंत (21 वर्ष) निवासी तेंदुडीपा दरोगामुड़ा थाना जूटमिल रायगढ़ शामिल हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि अभिषेक ठाकुर आदतन बदमाश है, जिसके खिलाफ कोतवाली थाना में लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट और मारपीट के कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध चार बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है और उसका नाम गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ जिले में गंभीर अपराध करने वाले आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामलों में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जा रहा है और आदतन बदमाशों तथा गुंडा तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगरानी लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now