नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे भारी वाहनों पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन चालकों पर केस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे भारी वाहनों पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन चालकों पर केस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओवरलोड ट्रेलर पलटने से सड़क पर बिखरा आयरन पेलेट, पुलिस ने रात में ही हटवाकर यातायात कराया बहाल

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ शहर के प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश और यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चार भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। बीती रात चक्रधरनगर चौक के पास एक ओवरलोड ट्रेलर पलटने से सड़क पर आयरन पेलेट बिखर गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग को साफ कराया और संबंधित वाहन चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।


जानकारी के अनुसार ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 13 AK 4986 का चालक पुष्पराज साहू वाहन को खतरनाक तरीके से चलाते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में ले आया, जिससे वाहन पलट गया और उसमें लोड आयरन पेलेट सड़क पर बिखर गया। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चक्रधरनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से रात में ही सड़क पर फैले आयरन पेलेट को हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया।


पुलिस द्वारा वाहन चालक पुष्पराज साहू पिता सीयालाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सिलवार थाना जोगीपहरी जिला सीधी से पूछताछ की गई। जांच के दौरान वाहन का वजन कराने पर पाया गया कि ट्रेलर में क्षमता से अधिक लगभग 25 टन आयरन पेलेट ओवरलोड परिवहन किया जा रहा था। साथ ही वाहन का बीमा भी नहीं पाया गया। इसके आधार पर चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत थाना चक्रधरनगर में इस्तगासा क्रमांक 663/2026 दर्ज कर कार्रवाई की गई।


इसी दौरान देर रात वाहन जांच के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले तीन अन्य भारी वाहनों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। इनमें हाईवा 12 चक्का क्रमांक CG 13 BC 6434, ट्रक क्रमांक OD 09 K 4445 तथा ट्रक क्रमांक OD 09 Q 2601 शामिल हैं। इन वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग इस्तगासा दर्ज कर कार्रवाई की गई और चारों वाहन चालकों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ शहर में निर्धारित प्रतिबंधित क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। ऐसे क्षेत्रों में वाहन पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा आगे भी लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी और पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश, ओवरलोड परिवहन और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now