नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “ऑपरेशन अंकुश” के तहत बरपाली जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, चार जुआरी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत बरपाली जंगल में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, चार जुआरी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जुआरियों से 10,600 रुपये नगद, तीन मोबाइल और पांच मोटरसाइकिल जब्त, पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरपाली जंगल में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने नगदी राशि, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया है।


जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र अंतर्गत बरपाली जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।


पुलिस टीम ने बरपाली जंगल में ईमली के पेड़ के पास घेराबंदी कर दबिश दी, जहां कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी जंगल की ओर भाग निकले, जबकि मौके से चार लोगों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सालिकराम सारथी निवासी गिधकालो थाना कांपू, देव प्रसाद राठिया निवासी गनपतपुर, श्रीकांत यादव निवासी चरखापारा और निरंजन यादव निवासी चरखापारा बताया।


रेड कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 10,600 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश की तीन गड्डी, एक दरी, एक काला थैला, तीन मोबाइल फोन तथा पांच मोटरसाइकिल जब्त की गईं। जब्त वाहनों में बजाज प्लेटिना, हीरो एचएफ डिलक्स, विक्रांता वी15, टीवीएस रेडियॉन और फैशन प्रो मोटरसाइकिल शामिल हैं। इस कार्रवाई में जुआ रकम समेत कुल 1 लाख 10 हजार 600 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धरमजयगढ़ के अंतर्गत चौकी रैरूमाखुर्द में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में लगातार निगरानी तथा रेड अभियान चलाया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now