“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पूंजीपथरा और पुसौर क्षेत्र में रेड कार्रवाई, 35 लीटर महुआ शराब जब्त
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना पूंजीपथरा और थाना पुसौर क्षेत्र में की गई।
जानकारी के अनुसार थाना पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टिभाउडीह निवासी महेश राम बंजारा अपने घर के आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की और आरोपी के कब्जे से लगभग 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। आरोपी द्वारा शराब रखने का कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने शराब जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया।

इसी प्रकार थाना पुसौर पुलिस ने ग्राम बरदापुटी में कार्रवाई करते हुए श्याम सुंदर सिदार के कब्जे से करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं ग्राम बासनपाली में रेड कार्रवाई के दौरान रामलाल सतनामी के कब्जे से लगभग 10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ भी आबकारी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस की तीनों कार्रवाइयों में कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और इस तरह के अवैध कार्यों में शामिल लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






