नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के मुखपत्र ‘दीपकमल’ के केंद्रीय बजट विशेषांक का किया विमोचन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के मुखपत्र ‘दीपकमल’ के केंद्रीय बजट विशेषांक का किया विमोचन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

केंद्रीय बजट 2026-27 और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास पर आधारित है विशेषांक

रायपुर ACGN: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के मुखपत्र ‘दीपकमल’ के केंद्रीय बजट 2026-27 पर आधारित विशेषांक का नवा रायपुर स्थित विधानसभा भवन कार्यालय में विमोचन किया।


इस विशेषांक में केंद्रीय बजट से जुड़े प्रमुख प्रावधानों के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास और उससे जुड़े कार्यक्रमों का भी विस्तृत उल्लेख किया गया है, जो प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर प्रकाशन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ‘दीपकमल’ का यह विशेषांक प्रदेशवासियों तक केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।


कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रकाशन विभाग के संयोजक और ‘दीपकमल’ के संपादक  पंकज झा, पत्रिका के प्रबंध संपादक  हेमंत पाणिग्रही सहित पार्टी मीडिया विभाग के सदस्य भी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ 📰🌐🚩

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now