जगदलपुर में 3.29 करोड़ के इनामी 108 सशस्त्र माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 44 महिला कैडर भी शामिल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर क्षेत्र में माओवादी हिंसा के खिलाफ चल रही मुहिम को बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि अब बस्तर में बंदूक नहीं बल्कि विश्वास की जीत हो रही है। उन्होंने कहा कि जगदलपुर में कुल 3.29 करोड़ रुपये के इनामी 108 सशस्त्र माओवादी कैडरों द्वारा आत्मसमर्पण करना इस बात का संकेत है कि बस्तर में शांति, सुशासन और विकास की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी कैडरों में 44 महिला सदस्य भी शामिल हैं। यह दर्शाता है कि बस्तर क्षेत्र में अब लोगों का भरोसा शांति और विकास के मार्ग पर लगातार मजबूत हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

कई जिलों में एक साथ आत्मसमर्पण अधिकारियों के अनुसार, सरेंडर करने वालों के आंकड़े जिलों के अनुसार इस तरह हैं.
बीजापुर से 37,- नारायणपुर से 4, – बस्तर से 16, – कांकेर से 3, – सुकमा से 18,- दंतेवाड़ा से 30 नक्सली शामिल हैं.
कितने का था इनाम?
इनमें से 22 नक्सलियों पर 8-8 लाख, 31 पर 5 लाख, 1 पर 3 लाख, 9 पर 2-2 लाख और 43 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था. अधिकारियों के मुताबिक, यह संख्या किसी भी अभियान में एक दिन में हुए सबसे बड़े आत्मसमर्पण में से एक है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयास और बस्तर क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के कारण माओवादी संगठन से जुड़े लोग अब आत्मसमर्पण कर सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। इससे क्षेत्र में शांति का माहौल मजबूत हो रहा है और आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए सुरक्षा बलों के साहस, प्रशासन के प्रयासों और स्थानीय जनता के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर के लोग अब भय और हिंसा से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र सरकार के साथ समन्वय करते हुए नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को भयमुक्त, शांतिपूर्ण और विकसित बनाना है और इसके लिए सुरक्षा, विकास और विश्वास—इन तीनों मोर्चों पर लगातार कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि भयमुक्त और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का अटल संकल्प है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






