नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मां पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मां पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अरविंद तिवारी

शराब पीने से मना करने पर गुस्से में बेटे ने किया हमला, नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा ACGN:- जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर मां पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश भी देखने को मिला।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे ने बताया कि आरोपी दयाशंकर कश्यप का अपनी मां के साथ विवाद हो गया था। उसकी मां उसे लगातार शराब पीने से मना करती थी, जिससे नाराज होकर आरोपी ने गुस्से में टांगी से अपनी मां के गले पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और काफी मात्रा में खून बहने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 91/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दयाशंकर कश्यप को पकड़कर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी दयाशंकर कश्यप उम्र 34 वर्ष निवासी पोड़ी, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा का रहने वाला है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे, सहायक उपनिरीक्षक संतोष केरकेट्टा सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now