नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रसोई गैस और पेट्रोल की कमी की अफवाहों से बचें: प्रशासन की नागरिकों से अपील – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रसोई गैस और पेट्रोल की कमी की अफवाहों से बचें: प्रशासन की नागरिकों से अपील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, ब्लैक मार्केटिंग और अवैध भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई

कोरबा ACGN:- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्ष को लेकर रसोई गैस और ईंधन की कमी संबंधी फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने नागरिकों से संयम बरतने और भ्रामक खबरों से बचने की अपील की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गैस वितरक एजेंसियों की बैठक लेकर स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।
कलेक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से गैस, पेट्रोल और डीजल की संभावित कमी को लेकर भ्रामक जानकारी प्रसारित हो रही है, जिससे अनावश्यक घबराहट फैल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस वितरण पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को सुचारु एवं पारदर्शी व्यवस्था के तहत सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


बैठक में सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए कि एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी बुकिंग तिथि के अनुक्रम और फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व के आधार पर ही की जाए। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी ओटीपी ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाए और बिना ओटीपी किसी भी स्थिति में सिलेंडर की डिलीवरी न की जाए। उपभोक्ताओं को 25 दिनों से पहले दोबारा सिलेंडर जारी नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि स्कूल, आश्रम, छात्रावास और अस्पतालों को प्राथमिकता के आधार पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, ब्लैक मार्केटिंग या अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायत मिलने पर संबंधित संस्थान और गैस वितरक दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, जिला खाद्य अधिकारी जी. एस. कंवर सहित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत गैस एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे गैस या ईंधन की कमी से जुड़ी अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और केवल अधिकृत शासकीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now