घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्रतिष्ठान में 6 घरेलू सिलेंडर जब्त
कोरबा ACGN:- जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा स्थित एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में निरीक्षण कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग का मामला सामने आया है।
जांच के दौरान सेंटर प्वाइंट नामक प्रतिष्ठान में व्यावसायिक उपयोग के लिए 6 घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए, जिनमें 3 भरे हुए और 3 खाली सिलेंडर शामिल थे। यह उपयोग घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध सब्सिडी युक्त गैस के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडर आम उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं और उनका व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और घरेलू गैस सिलेंडरों का अनुचित उपयोग न करें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






