नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

रेत और मिट्टी के अवैध परिवहन में 9 वाहन जब्त, खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई
बालोद ACGN:- जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने गुरूर विकासखंड में औचक निरीक्षण कर अवैध परिवहन करते पाए गए 9 वाहनों को जब्त किया है।
खनिज विभाग द्वारा 10 और 11 मार्च को की गई कार्रवाई के दौरान निरीक्षण में रेत और मिट्टी के अवैध परिवहन के मामले सामने आए। टीम ने मौके पर रेत के 8 और मिट्टी के 1 सहित कुल 9 वाहनों को जब्त किया। जब्त किए गए वाहनों में 2 हाईवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना आरक्षी केंद्र मरकाटोला कैम्प में रखा गया है, वहीं 1 हाईवा थाना आरक्षी केंद्र कंवर, 1 हाईवा थाना आरक्षी केंद्र सनौद तथा 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना आरक्षी केंद्र गुरूर की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन सभी मामलों में खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के प्रावधानों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिज संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी अवैध परिवहन के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now