तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, पेयजल, बिजली, पार्किंग और कचरा प्रबंधन पर दिया विशेष जोर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
संवाददाता – सौरभ साहू
सूरजपुर जिले के विकासखण्ड ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। महोत्सव की तिथि 23 से 25 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इस महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आज कुदरगढ़ स्थित न्यू रेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, भुवन भास्कर सिंह एवं ट्रस्ट के अन्य सदस्य, कलेक्टर एस. जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, एसडीएम चांदनी कंवर और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा के अनुरूप विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, पार्किंग प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, निर्बाध विद्युत व्यवस्था, मंच की साज-सज्जा, विभागीय स्टॉल, अग्निशमन व्यवस्था, खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए।

स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को बैठक में विशेष महत्व दिया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने निर्देश दिए कि कुदरगढ़ मंदिर परिसर के आसपास दुकान लगाने वाले दुकानदारों की बैठक आयोजित कर उन्हें कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जाए और आवश्यक उपचारात्मक उपाय सुनिश्चित कराए जाएं। पेयजल व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर ने नगर पंचायतों को पानी टैंकर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक की समाप्ति के पश्चात लोक न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, ट्रस्ट सदस्य, कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस निरीक्षण में महोत्सव स्थल की सुरक्षा, पार्किंग, बिजली आपूर्ति और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई, ताकि आने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित हो सकें और श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए कार्यक्रम आनंददायक एवं सुरक्षित बना रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






