नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अग्निवीर भर्ती 2026: सूरजपुर में युवाओं को सेना में करियर बनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अग्निवीर भर्ती 2026: सूरजपुर में युवाओं को सेना में करियर बनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

संवाददाता: सौरभ साहू

सूरजपुर, दिनांक 11 मार्च 2026 – सूरजपुर जिले में भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए युवाओं को प्रेरित करने हेतु जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जिलेभर में व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भर्ती की प्रक्रिया से अवगत कराना और उन्हें सेना में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।


जिले के सभी जनपद पंचायत, नगर पंचायत, महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक, आई.टी.आई. एवं विद्यालयों में पाम्पलेट, फ्लेक्स और पोस्टर के माध्यम से भर्ती की जानकारी साझा की जा रही है। विशेष कार्यक्रमों में भूतपूर्व पैराकमांडो पुरुषोत्तम चंद्रा और सैनिक कल्याण बोर्ड, बिलासपुर के प्रतिनिधि युवाओं को मार्गदर्शन दे रहे हैं।


इन सत्रों में आई.टी.आई. शिवनंदनपुर, शासकीय महाविद्यालय विश्रामपुर, आई.टी.आई. भटगांव और शासकीय महाविद्यालय भैयाथन में पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से अग्निवीर भर्ती की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही, युवाओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें सेना में कैरियर बनाने के लिए अभिप्रेरित किया गया।
जिला रोजगार कार्यालय द्वारा संचालित कैरियर मार्गदर्शन कैम्पों में विद्यार्थियों को न केवल अग्निवीर बनने की तैयारी, बल्कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी सेवाओं की तैयारी के लिए भी प्रेरित किया गया।


महाविद्यालय प्राध्यापकों और आई.टी.आई. स्टाफ को भी युवाओं को सेना और सरकारी सेवाओं की ओर प्रोत्साहित करने के लिए निर्देशित किया गया। इन कार्यक्रमों में महाविद्यालय और आई.टी.आई. के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं तथा रोजगार कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह अभियान जिले के युवाओं को सशक्त, जागरूक और करियर के विकल्पों के प्रति प्रेरित बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now