नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओड़िशा में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ओड़िशा में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की जरूरत नहीं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

मुख्य सचिव अनु गर्ग ने की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, तेल कंपनियों को सप्लाई चेन सुचारू रखने के निर्देश

भुवनेश्वर में राज्य के मुख्य सचिव अनु गर्ग ने मंगलवार को ओड़िशा में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की और स्पष्ट किया कि राज्य में इन आवश्यक ईंधनों की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए आम जनता को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। लोकसेवा भवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस समीक्षा बैठक में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार सिंह के साथ इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी तेल वितरण कंपनियों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान तेल कंपनियों के अधिकारियों ने जानकारी दी कि राज्य में उपभोक्ताओं को एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और फिलहाल किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए रसोई गैस की आपूर्ति भी नियमित रूप से की जा रही है। बैठक में रिफाइनरी और डिपो से एलपीजी वितरकों तथा पेट्रोल पंपों तक आपूर्ति प्रक्रिया और सप्लाई चेन व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई ताकि किसी भी परिस्थिति में ईंधन की उपलब्धता प्रभावित न हो।


मुख्य सचिव अनु गर्ग ने तेल कंपनियों को निर्देश दिए कि राज्य में आपूर्ति व्यवस्था को संतुलित बनाए रखते हुए आवश्यक ईंधन की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग और तेल कंपनियों को एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता से संबंधित जानकारी नियमित रूप से सार्वजनिक करने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा। इसके साथ ही तेल कंपनियों को केंद्र सरकार को भेजी जाने वाली उपलब्धता रिपोर्ट की प्रतिदिन एक प्रति राज्य सरकार को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, ताकि आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके। 📊

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now