नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छिंद कासा से बनी टोकरी ने बदली जिंदगी, कांसाबेल की महिलाओं ने हस्तशिल्प से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छिंद कासा से बनी टोकरी ने बदली जिंदगी, कांसाबेल की महिलाओं ने हस्तशिल्प से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बिहान योजना से जुड़कर स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपनाई स्वरोजगार की राह, पारंपरिक कौशल बना आय का मजबूत साधन

जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड में पारंपरिक हस्तशिल्प अब ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के तहत ग्राम सेम्हर कछार की हरियाली स्व-सहायता समूह की 11 महिलाएं अपने पारंपरिक कौशल से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल गढ़ रही हैं। समूह की महिलाएं छिंद कासा से आकर्षक टोकरी और अन्य हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कर न केवल अपनी आय बढ़ा रही हैं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित कर रही हैं।


समूह की सदस्य श्रीमती बालमुनि भगत ने बताया कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद महिलाओं को स्वरोजगार का नया अवसर मिला है। पहले वे केवल घरेलू कामकाज तक सीमित थीं, लेकिन अब अपने कौशल के बल पर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। यह काम महिलाओं को आय के साथ-साथ आत्मविश्वास भी दे रहा है और उन्हें समाज में एक नई पहचान भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प केवल एक व्यवसाय नहीं है, बल्कि यह परंपराओं, कौशल और सांस्कृतिक धरोहर को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है।


महिलाओं ने बताया कि बिहान योजना के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण, सहयोग और विपणन की सुविधा मिली है, जिसके कारण उनके उत्पाद अब स्थानीय हाट-बाजार और मेलों में लोकप्रिय हो चुके हैं। इससे उनकी आय में भी लगातार वृद्धि हो रही है और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में योगदान दे रही हैं। समूह की महिलाएं कहती हैं कि अब वे केवल घर तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि अपने हुनर के दम पर समाज में अपनी अलग पहचान बना रही हैं।


समूह की दीदियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। हस्तशिल्प उत्पाद अब उनके लिए आय का प्रमुख साधन बन गया है, जो लाखों लोगों विशेषकर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now