2 एकड़ से अधिक भूमि में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, प्रशासन-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलरामपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कुसमी ब्लॉक के त्रिपुरी सरना टोली में कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे होगी वैधानिक कार्यवाही
बलरामपुर, 10 मार्च 2026/ जिले के विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के सरना टोली क्षेत्र में लगभग दो एकड़ से अधिक भूमि पर अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव के मार्गदर्शन में प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि सरना टोली क्षेत्र में लगभग दो एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी।
प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरा बनाकर अभिरक्षा में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही संबंधित एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई है और प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद है। देर शाम होने के कारण विस्तृत वैधानिक कार्रवाई अगले दिन सुबह की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए पुलिस की रात्रिकालीन निगरानी भी सुनिश्चित की है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई NDPS Act के तहत की जाएगी तथा जांच के दौरान Narcotics Control Bureau और अन्य एजेंसियों की उपस्थिति में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






