हनीट्रैप का सनसनीखेज खुलासा, बर्थडे पार्टी में बुलाकर बनाया वीडियो और मांगे एक लाख
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मोबाइल छिपाकर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देने वाली महिला को पचपेड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर, 10 मार्च 2026/ पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को फंसाकर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को बुलाया और षड्यंत्रपूर्वक उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर एक लाख रुपये की मांग की थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को प्रार्थी ने थाना पचपेड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 1 फरवरी 2026 की शाम उसे धुर्वाकारी निवासी रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन समारोह में बुलाया था। वहां उसकी एक महिला मित्र पहले से मौजूद थी। आरोप है कि बर्थडे पार्टी से पहले रोशनी खुंटे ने अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया और प्रार्थी व उसकी महिला मित्र को अपने कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए उकसाया।

बताया गया कि कमरे में पहले से ही बेडशीट बिछाई गई थी और खिड़की में पर्दा लगा दिया गया था। इसी दौरान आरोपी महिला ने मोबाइल छिपाकर दोनों का वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी महिला ने प्रार्थी के मोबाइल पर वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजकर पूरे वीडियो के वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग करने लगी।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी रोशनी खुंटे पति करन खुंटे (28 वर्ष) निवासी हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा हाल मुकाम ग्राम धुर्वाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के विरुद्ध धारा 308(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और इस प्रकार की घटनाओं से सावधान रहने की अपील भी की गई है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






