नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सक्रिय हुई यातायात पुलिस, ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सक्रिय हुई यातायात पुलिस, ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

खतरनाक मोड़ों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तकनीकी सुधार के लिए विभागों को भेजा गया प्रतिवेदन

बिलासपुर, 10 मार्च 2026/ जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम के लिए यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा विशेष पहल की जा रही है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस की टीम ने विभिन्न दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।


इसी क्रम में यातायात पुलिस की टीम ने थाना तखतपुर क्षेत्र के ग्राम खपरी स्थित दैजा-बीजा मोड़ तथा चौकी जूनापारा अंतर्गत ग्राम धौराकछार के दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण किया। वहीं थाना कोटा क्षेत्र के अमने मोड़ तथा चौकी बेलगहना और केंदा पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर उनके निराकरण के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।


इस दौरान लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे और ग्रामीण सड़क योजना से जुड़े नोडल अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया और आवश्यक तकनीकी सुधार के लिए विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर संबंधित विभागों को भेजा गया। साथ ही स्थानीय लोगों से चर्चा कर दुर्घटनाओं के कारणों और संभावित समाधान पर भी जानकारी जुटाई गई।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इन स्थानों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, चेतावनी संकेतक बोर्ड, गति सीमा बोर्ड, अंधे मोड़ के संकेतक, रेडियम रिफ्लेक्टर, रंबल स्ट्रिप, मल्टीपल ब्रेकर, ब्लिंकर, कैट आई, सुरक्षा पोलार्ड और हजार्ड मार्क जैसे तकनीकी सुरक्षा उपाय जल्द लगाने के निर्देश दिए। साथ ही संकीर्ण सड़कों और चौक-चौराहों को अतिक्रमण से मुक्त कर चौड़ीकरण करने, पेड़ों की छंटाई करने और अन्य सुरक्षात्मक उपाय तत्काल लागू करने की बात कही गई।


यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें और यातायात नियमों एवं अनुशासन का पूर्ण पालन करें, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।
इस निरीक्षण के दौरान यातायात पुलिस बिलासपुर के अधिकारी-कर्मचारी, संबंधित थाना प्रभारी तथा विभिन्न विभागों के सड़क सुरक्षा से जुड़े नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now