नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चरित्र शंका में पति बना हैवान, डंडे से वार कर की पत्नी की हत्या – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चरित्र शंका में पति बना हैवान, डंडे से वार कर की पत्नी की हत्या

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पसान थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कोरबा, 10 मार्च 2026/ जिले के पसान थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पसान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी विजय सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की।
मामले के अनुसार प्रार्थी नन्नू कूजूर पिता कुंवर सिंह कूजूर (20 वर्ष) निवासी साजाकछार सारिसमार थाना पसान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 मार्च 2026 की रात वह अपने चाचा राजूलाल कूजूर के घर मुर्गा-भात खाने के बाद अपने घर चला गया था। उसी रात आरोपी राजूलाल कूजूर का अपनी पत्नी उर्मिला बाई के साथ विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने लकड़ी के बहिंगा (डंडा) से पत्नी के सिर पर कई वार किए और उसका सिर दीवार में पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।


बताया गया कि गंभीर चोटों के कारण उर्मिला बाई की रात करीब 3 बजे मौत हो गई। सुबह करीब 7 बजे आरोपी ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर प्रार्थी जब मौके पर पहुंचा तो उर्मिला बाई मृत अवस्था में पड़ी थी और उसके सिर व मुंह पर गंभीर चोटों के निशान थे। घर की दीवार पर भी खून के धब्बे पाए गए।


प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पसान में आरोपी राजूलाल कूजूर पिता शिवबंधन कूजूर (37 वर्ष) निवासी सारिसमार के विरुद्ध अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट कोरबा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चरित्र शंका के कारण डंडे से मारकर पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे, प्रधान आरक्षक 335, आरक्षक कमल, राहुल बघेल, रतन राठौर सहित थाना पसान पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हमारी टीम से जुड़ने एवं समाचार प्रसारण हेतु संपर्क करें

764798 1711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now