नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एपस्टीन फाइल्स मामले को लेकर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एपस्टीन फाइल्स मामले को लेकर महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कोरबा में जिला महिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण इकाई द्वारा संयुक्त रूप से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष  अलका लांबा के निर्देश एवं राष्ट्रीय महासचिव  फूलों देवी नेताम (छत्तीसगढ़ प्रभारी महिला कांग्रेस) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री  हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने के बाद इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।


जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि जब किसी केंद्रीय मंत्री का नाम इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय प्रकरण में सामने आता है तो देश की जनता सच्चाई जानना चाहती है। ऐसे में केंद्र सरकार को स्पष्ट रूप से अपनी स्थिति सामने रखनी चाहिए।
ग्रामीण महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर ने कहा कि देश इस मामले में जवाब चाहता है। उन्होंने कहा कि इस विषय की पूरी सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए और यदि आरोपों में कोई तथ्य है तो संबंधित व्यक्ति पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
इस विरोध प्रदर्शन में शशिलता पांडेय, सीमा कुर्रे, शांता मंडावे, पुष्पा पात्रे, माधुरी ध्रुव, रीता वर्मा, शांति ठाकुर, किरण साहू, मानसी महंत, कृष्णा रजक, संगीता यादव, लक्ष्मी मरकाम, निशा, ईशा मानिकपुरी, नीता जायसवाल, मीरा सिंह, मनीषा जायसवाल, मीरा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

प्रदीप मिश्रा
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — निष्पक्ष, निर्भीक, सच्ची खबरें 

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 764798 1711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now