नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘खेलो इंडिया अस्मिता लीग’ और जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘खेलो इंडिया अस्मिता लीग’ और जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

महिलाओं में खेल भावना, आत्मविश्वास और प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से हुआ आयोजन
कोरबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन एवं जिला प्रशासन कोरबा के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा एक दिवसीय महिला खेल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। 08 मार्च 2026 को स्थानीय वि.गृ.उ.मा.वि. क्रमांक 01 के खेल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘खेलो इंडिया अस्मिता लीग’ और जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में खेल भावना का विकास करना, शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देना तथा जिले की उभरती महिला प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में धनकुंवारी गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि संजू देवी राजपूत ने महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, लगन और धैर्य से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि मेहनत और निष्ठा के साथ प्रयास किया जाए तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। इस अवसर पर महापौर और अन्य अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में कोरबा जिले की उन बालिकाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें लक्ष्मी कश्यप, श्वेता केवट, जिज्ञासा साहू, नंदा सिंह कंवर, हर्षू श्रीवास्तव और नीती पटेल शामिल हैं।
प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कबड्डी स्पर्धा में कोरबा महिला टीम विजेता और बालको महिला टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेल अकादमी कोरबा ने प्रथम स्थान तथा एसईसीएल वॉलीबॉल क्लब कोरबा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में बालिका गृह ‘अ’ ने प्रथम और बालिका गृह ‘ब’ ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता में कोरबा की टीम ने पाली की टीम को पराजित कर जीत दर्ज की।


‘खेलो इंडिया अस्मिता लीग’ के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 13 आयु वर्ग की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में रचना साहू प्रथम तथा दुर्गा निषाद द्वितीय रहीं, जबकि 400 मीटर दौड़ में वर्षा सोनी विजेता बनीं। 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में छाया यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 400 मीटर दौड़ में खुशबू खातून विजेता रहीं। वहीं 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग में हेमा प्रजापति ने 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 400 मीटर दौड़ में राजनंदनी प्रथम स्थान पर रहीं।
संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रीड़ा अधिकारियों और खेल विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार की पत्रकारिता

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now