जनदर्शन में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने सुनी आम लोगों की समस्याएं
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बालोद छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
आवेदकों से आत्मीय संवाद कर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश
बालोद ACGN:- संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम आम नागरिकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर उनके निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में बालोद विकासखंड के ग्राम जगतरा के धनराज साहू ने गांव में पेयजल समस्या और विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग रखी। वहीं डौंडी विकासखंड के ग्राम चिखली के सरपंच ने गांव में शेड और चबूतरा निर्माण की मांग की।

इसी तरह बालोद विकासखंड के ग्राम दरबरी नवागांव के सरपंच ने आंगनबाड़ी केंद्र में अहाता निर्माण, ग्राम सांकरा के लोमस कुमार ने शेड निर्माण, ग्राम चिरईगोड़ी के छबिलाल ने दस माह के वेतन भुगतान तथा गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम भाठागांव बी के पंचनारायण ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

इस दौरान कलेक्टर ने गुरूर विकासखंड के ग्राम भिरई के दिव्यांग सोमन साहू को बैटरी चालित त्रिचक्र वाहन भी प्रदान किया। जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे थे। कलेक्टर ने सभी से बारी-बारी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनदर्शन कार्यक्रम में अपर कलेक्टर नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009 📰
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






