नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर कुंदन कुमार ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर कुंदन कुमार ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

प्रधानमंत्री श्री स्कूल भवन जल्द पूरा करने और विद्यार्थियों के आधार पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश

मुंगेली ACGN:- कलेक्टर कुंदन कुमार ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में प्रधानमंत्री श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन विद्यालय भवनों की प्रगति तथा विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।


कलेक्टर ने निर्माणाधीन विद्यालय भवनों की धीमी प्रगति और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मिशन समन्वयक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री श्री विद्यालय योजना के तहत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत संतृप्ति बिंदु की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यार्थियों के आधार पंजीयन और एमबीयू अद्यतन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में नियमित बैठक आयोजित कर कार्यों की समीक्षा की जाए और समय-समय पर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए।
बैठक में मुंगेली में केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के संचालन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय का संचालन एक अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय, मुंगेली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अजय शतरंज, पथरिया अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now