शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में बोर्ड परीक्षा और योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
सूरजपुर ACGN:- जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक उपस्थित रहे।
बैठक में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के संचालन, आगामी परीक्षाओं के गहन निरीक्षण, 16 अप्रैल से होने वाली छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा व्यवस्था, केंद्रीयकृत पांचवी और आठवीं की परीक्षाओं तथा स्थानीय परीक्षा और प्रश्नपत्र वितरण की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति, टीएल प्रकरणों की जांच में तेजी और प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों का सीएसी के माध्यम से सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में डीएमएफ अंतर्गत पांच वर्षीय कार्ययोजना, विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति वितरण, ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन, UDISE+ के अद्यतन और सही प्रविष्टि तथा विद्यार्थियों के APAAR ID निर्माण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान में संचालित बोर्ड परीक्षाओं का नियमित निरीक्षण करें और शांतिपूर्ण तथा व्यवस्थित परीक्षा संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपार आईडी के निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर सचिव से जन्म प्रमाण पत्र जारी कराना, आधार केंद्रों में आधार सुधार कराना और अपार रिक्वेस्ट से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा किया जाए।
बैठक में सहायक संचालक शिक्षा, डीएमसी समग्र, डीपीओ डीएलएमए उल्लास सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी और स्त्रोत समन्वयक उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009 📰
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






