नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

गंभीर बीमार मरीजों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से इलाज, बुजुर्ग को बैंक से राशि निकालने में मदद और दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल सुविधा देने के निर्देश

कोरबा ACGN:- कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में दूरस्थ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना। जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनदर्शन में बालको निवासी दिव्यांग प्रदीप कुमार राठौर ने नई ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि ट्राइसाइकिल और अन्य सहायक उपकरण की आवश्यकता वाले सभी दिव्यांगों के आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही जिन दिव्यांगों के प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, उनका प्रमाण पत्र बनवाने में भी सहायता दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्राप्त दिव्यांगों से संपर्क कर उनकी स्थिति की जानकारी ली जाए तथा मरम्मत योग्य ट्राइसाइकिलों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए और आवश्यकतानुसार नई ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जाए।
जनदर्शन में कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों ने भी आर्थिक सहायता की मांग की। आवेदक विपेंद्र कुमार राठौर ने अपने पुत्र देवांश राठौर के हृदय में छेद की बीमारी के इलाज के लिए सहायता मांगी, वहीं लक्ष्मी देवी मांझी ने अपने पुत्र दक्ष मांझी के हृदय वाल्व संबंधी बीमारी के इलाज के लिए मदद का निवेदन किया। संतोष मानिकपुरी ने टेट्रा प्लेजिया बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की। कलेक्टर ने इन सभी प्रकरणों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भेजते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना क्या हो गया के अंतर्गत आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


जनदर्शन में 83 वर्षीय बुजुर्ग मनहरण प्रसाद त्रिवेदी ने बैंक से अपनी जमा राशि निकालने में हो रही परेशानी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था के कारण हस्ताक्षर मिलान नहीं होने से बैंक से राशि निकालने में कठिनाई हो रही है। इस पर कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को मामले की जांच कर बुजुर्ग को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बालको क्षेत्र के तारा सोनी सहित अन्य आवेदकों ने मकान नहीं होने की समस्या बताते हुए  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की मांग की। कलेक्टर ने बताया कि जिन हितग्राहियों के पास स्वयं की जमीन नहीं है, उन्हें नगर के  दादर खुर्द में निर्मित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जनदर्शन में सीमांकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि, मुआवजा, नक्शा दुरुस्ती, पीएम आवास की राशि और बिजली आपूर्ति से संबंधित कुल 100 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल एवं  ओकार यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें – 7647981711, 9303948009 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now