नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नो पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर यातायात पुलिस की सख्ती – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नो पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर यातायात पुलिस की सख्ती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

आईटीएमएस से 27,824 चालान, नियम तोड़ने वालों पर सघन कार्रवाई जारी, न्यायालय में प्रकरण भेजे गए

बिलासपुर, ACGN:- जिले के नेशनल हाईवे और प्रमुख मार्गों पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर खतरनाक तरीके से वाहन खड़ी करने वाले और नो पार्किंग एरिया में अवैध वाहन खड़े करने वाले चालकों पर यातायात पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। पिछले दो वर्षों और जनवरी 2026 से अब तक आईटीएमएस (ITMS) के माध्यम से कुल 27,824 चालान किए गए हैं, जिन पर कुल समन शुल्क ₹1,14,16,300/- अधिरोपित किया गया।


उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में सघन अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों को तत्काल कार और बाइक लिफ्टर से उठाकर थाना लाया जाता है और प्रकरण माननीय न्यायालय में भेजे जा रहे हैं।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर मुख्य कार्रवाई इस प्रकार है:
एमबी एक्ट धारा 117/177: नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने पर ₹300 चालान
एम व्ही एक्ट 119/177: यातायात नियमों का उल्लंघन ₹300
एम व्ही एक्ट 127(3) कार: कार लिफ्टर से उठाना ₹200
एम व्ही एक्ट 127(3) बाइक: बाइक लिफ्टर से उठाना ₹100
एम व्ही एक्ट 122/177: आम रोड में घातक तरीके से वाहन खड़ा करना ₹300
एम व्ही एक्ट 8/179(1): पुलिस आदेश की अवहेलना ₹500

यातायात पुलिस ने शहर को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर नियमित रूप से सघन कार्यवाही सुनिश्चित की है। नेशनल हाईवे और प्रमुख मार्गों पर होटल, ढाबा, गैरेज, पेट्रोल पंप आदि के सामने वाहन खड़ी कर असुरक्षा पैदा करने वालों पर भी कठोर कार्रवाई जारी है।


व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने पोल, रिंग लाइट, सुरक्षा गार्ड और रिफ्लेक्टर लगाए ताकि वाहन चालकों को स्पष्ट जानकारी मिले और सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति से बचा जा सके।
यातायात पुलिस की आम नागरिकों से अपील है कि कोई भी वाहन सार्वजनिक मार्ग और नो पार्किंग एरिया में खड़ा न करें। ऐसा करने से न केवल सड़क पर सुचारू और सुरक्षित आवागमन बाधित होता है बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711 / 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now