स्टेडियम के पास चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सरकंडा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद
बिलासपुर ACGN:- थाना सरकंडा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को डराने और धमकाने के उद्देश्य से स्टेडियम के पास धारदार चाकू लहरा रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक स्टेडियम के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुधीर बेलदार (21 वर्ष) निवासी भूकंप अटल आवास बहतराई, सरकंडा के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ Arms Act, 1959 की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009 📰
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


