होटल Shiva inn की छत पर अवैध हुक्का बार संचालित, पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
चकरभाठा पुलिस ने 55 हजार रुपये के हुक्का उपकरण और नकदी की जब्ती की
बिलासपुर ACGN:- थाना चकरभाठा पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए होटल की छत पर हुक्का पिलाने वाले संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से हुक्का उपकरण, तंबाकू फ्लेवर और नकदी सहित लगभग 55 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से होटल और बार में हुक्का संचालन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल शिवा इन बोदरी की छत पर अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) निवासी होटल शिवा इन बोदरी को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, कोको कोल के पैकेट, कोल हीटर, तंबाकू युक्त फ्लेवर के डिब्बे और 5000 रुपये नकद सहित कुल 55 हजार रुपये का सामान बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट व अन्य तंबाकू अधिनियम Act, 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009 📰
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


