मोबाइल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, डिजिटल रूप में सुरक्षित रखें अपना स्वास्थ्य रिकॉर्ड
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले के नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने की अपील
कोरबा ACGN:- केंद्र सरकार की डिजिटल स्वास्थ्य पहल के तहत नागरिकों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए Ayushman Bharat Digital Mission के अंतर्गत ABHA ID (Ayushman Bharat Health Account) बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोग अपने स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारियों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आभा आईडी बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को आभा ऐप की जानकारी देकर पंजीयन कराने में सहयोग किया जा रहा है।
नागरिक चाहें तो अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भी घर बैठे आभा आईडी बना सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस का उपयोग किया जा सकता है। आभा आईडी बनाने के लिए ABHA App या Aarogya Setu ऐप डाउनलोड करना होगा, जो National Health Authority द्वारा संचालित डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं।

आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया
सबसे पहले अपने मोबाइल में प्ले स्टोर खोलें और आभा ऐप या आरोग्य सेतु डाउनलोड करें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद ऐप खोलकर क्रिएट आभा आईडी या क्रिएट हेल्थ आईडी का विकल्प चुनें। फिर आधार नंबर या मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीयन करें। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर अपनी जानकारी जैसे नाम और जन्मतिथि की पुष्टि करें। इसके बाद आपकी 14 अंकों की यूनिक आभा आईडी बन जाएगी, जिसे सफल पंजीकरण के बाद डाउनलोड भी किया जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने बताया कि आभा आईडी एक 14 अंकों की यूनिक हेल्थ आईडी होती है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारी जैसे जांच रिपोर्ट, उपचार का विवरण और दवाइयों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकता है। इससे किसी भी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर को मरीज की पिछली स्वास्थ्य जानकारी आसानी से मिल जाती है, जिससे बेहतर और त्वरित उपचार संभव हो पाता है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केशरी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता या मितानिन से संपर्क कर आभा आईडी बनवाएं और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009 📰
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






