13 मार्च को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अरविंद तिवारी
जिले के 1 लाख 24 हजार किसान होंगे लाभान्वित, पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा कार्यक्रम
जांजगीर-चांपा ACGN:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आगामी 13 मार्च को योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से शाम 5 बजे देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दो-दो हजार रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित करेंगे।
इस योजना के तहत जांजगीर-चांपा जिले के लगभग 1 लाख 24 हजार पात्र किसानों को लाभ मिलेगा। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार 650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी जाएगी।
जिले में इस अवसर को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न गांवों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा ताकि किसान योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकें।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पारदर्शिता है। योजना की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाती है और भ्रष्टाचार की संभावना भी खत्म हो जाती है। इस राशि का उपयोग किसान अपनी खेती की आवश्यकताओं जैसे खाद, बीज और अन्य कृषि कार्यों में कर सकेंगे जिससे खेती की लागत कम होगी और किसान आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे।
कृषि विभाग के उप संचालक राकेश कुमार शर्मा ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द एग्रीस्टेक पोर्टल पर अपना फार्मर आईडी बनवाते हुए ई-केवाईसी और आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किस्त की राशि मिलने में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग के लिए किसान च्वाइस सेंटर, सीएससी सेंटर या कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था संगठन जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009 📰
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






