सामुदायिक पुलिसिंग से पुलिस और जनता के बीच बढ़ रहा विश्वास, अमोरा में 50 महिला कमांडो टीम का गठन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अरविंद तिवारी
एसपी विजय पाण्डेय ने ग्रामीणों और महिलाओं से किया संवाद, सुरक्षा व जागरूकता के लिए महिलाओं को किया प्रेरित
जांजगीर-चांपा ACGN:- सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम अमोरा (महंत) में ग्रामीणों और महिलाओं के साथ संवाद किया। इस अवसर पर महिलाओं को समाज में सुरक्षा और जागरूकता के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम अमोरा में 50 सदस्यीय महिला कमांडो टीम का गठन किया गया, जिसमें गांव की सक्रिय और जागरूक महिलाओं को शामिल किया गया है। इस टीम का मुख्य उद्देश्य गांव और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सामाजिक जागरूकता बढ़ाना तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाना है। इसके साथ ही यह टीम महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम में भी सहयोग करेगी।
पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने महिला कमांडो टीम को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह टीम गांव में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देगी। साथ ही समाज में अपराध और नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ भी जनजागरूकता फैलाने का कार्य करेगी।

इस दौरान महिला कमांडो टीम की पहचान और कार्य में सहयोग के लिए उन्हें टोपी और सीटी भी वितरित की गई, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगों के बीच आसानी से पहचानी जा सकें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप भी उपस्थित रहे। उन्होंने महिला कमांडो टीम के गठन की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस विभाग को सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान थाना नवागढ़ के निरीक्षक एवं थाना प्रभारी कमलेश सेंडे सहित थाना स्टाफ भी उपस्थित रहा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था संगठन जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009 📰
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






