नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सूरजपुर की बेटियों की सफलता की मिसाल, विज्ञान, शिक्षा और स्वावलंबन में रचा नया इतिहास – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सूरजपुर की बेटियों की सफलता की मिसाल, विज्ञान, शिक्षा और स्वावलंबन में रचा नया इतिहास

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू

निशी केशरी आईआईटी भिलाई में कर रही पीएचडी, प्रिया साहू मेडिकल कॉलेज में कर रहीं एमबीबीएस और सीता जायसवाल बनीं लखपति दीदी

सूरजपुर ACGN:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले की तीन महिलाओं की प्रेरणादायक सफलता की कहानियां सामने आई हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर विज्ञान, चिकित्सा और स्वावलंबन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इन बेटियों की उपलब्धियां न केवल जिले बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।


सूरजपुर जिले की होनहार बेटी निशी केशरी आज देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान में शोध कार्य कर रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक उच्च शिक्षा श्री साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय अंबिकापुर से बीएससी सूक्ष्मजीव विज्ञान में 75.94 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की। इसके बाद शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर से एमएससी रसायन विज्ञान में 84.29 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने स्वामी आत्मानंद शासकीय मॉडल स्कूल में अतिथि व्याख्याता के रूप में रसायन विज्ञान पढ़ाकर शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई। वर्ष 2018 में केरल के अमृतापुरी में आयोजित यूथ इंडिया लीडर्स ट्रेनिंग समिट में भाग लेकर उन्होंने नेतृत्व कौशल का भी प्रमाण पत्र प्राप्त किया। वर्ष 2024 में उन्होंने देश की प्रतिष्ठित गेट परीक्षा उत्तीर्ण की और वर्तमान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के रसायन विज्ञान विभाग में पीएचडी कर रही हैं। उनका शोध विषय ऊर्जा भंडारण उपकरणों और विद्युत वाहन प्रौद्योगिकी के लिए लिथियम आयन तथा सोडियम आयन बैटरियों का उन्नयन है, जो देश के हरित ऊर्जा भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


इसी तरह सूरजपुर जिले की एक और बेटी कुमारी प्रिया साहू ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखा था और इस सपने को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की कठिन मानी जाने वाली नीट परीक्षा की तैयारी पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ की। उनके प्रयास सफल हुए और वर्तमान में वे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। प्रिया साहू की प्रारंभिक शिक्षा सूरजपुर के ग्लोबल पब्लिक स्कूल से हुई। छात्र जीवन से ही वे पढ़ाई में मेधावी और अनुशासित रही हैं। उनके पिता राकेश साहू शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और आर.के. रेडियोस के संस्थापक हैं। उन्होंने बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियों को यदि सही अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं।


वहीं सूरजपुर जिले के ग्राम करवां की रहने वाली सीता जायसवाल ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि गांव की दस महिलाओं ने मिलकर इंदिरा स्वयं सहायता समूह की स्थापना की और हर माह 50 रुपये जमा कर बचत की शुरुआत की। छह महीने में जमा हुई राशि से उन्होंने समूह से 3000 रुपये का ऋण लेकर सिलाई मशीन खरीदी और छोटे स्तर पर काम शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने सिलाई कार्य के साथ आचार बनाना, चना मुर्रा, मछली पालन, बकरी पालन, वर्मी कम्पोस्ट और जैविक दवा जैसी गतिविधियां भी शुरू कर दीं। लगातार मेहनत के बाद आज उनकी खुद की किराना दुकान है और इसी दुकान से उन्हें लगभग 30 हजार रुपये प्रतिमाह की आमदनी हो रही है। उनकी सफलता ने गांव की अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले की इन तीनों महिलाओं की उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि यदि महिलाओं को अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र में समाज और देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था संगठन जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009 📰

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now