गंजाम बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन दाखिल, वकीलों में दिखा उत्साह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अनिल कुमार चौधरी
28 मार्च को होगा मतदान, पहले दिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित कई पदों के लिए भरे गए नामांकन
गंजाम ACGN:- ब्रह्मपुर के वकीलों ने 28 मार्च को होने वाले गंजाम बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चुनाव अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 7, 8 और 9 मार्च तक निर्धारित की गई है जबकि 28 मार्च को मतदान कराया जाएगा।
पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया जिनमें वरिष्ठ वकील सिम्माचल बिसैयी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन प्रस्तुत किए। वरिष्ठ वकील जगन्नाथ मिश्र ने संपादक पद के लिए तथा एक उम्मीदवार ने सह-संपादक पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

ब्रिटिश शासनकाल में वर्ष 1844 में स्थापित प्रतिष्ठित गंजाम बार एसोसिएशन का सदस्य होना वकीलों के लिए गर्व और सम्मान की बात मानी जाती है। प्रत्याशियों ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य उसकी गरिमा और परंपरा को बनाए रखना है। वर्तमान में संघ में लगभग 1759 सदस्य वकील जुड़े हुए हैं जिनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत और सक्रिय नेतृत्व की आवश्यकता है।
नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों ने कहा कि इस एसोसिएशन के माध्यम से ही वकीलों के सहयोग से उनकी समस्याओं का समाधान संभव है और संगठन को और मजबूत बनाया जा सकता है। वकील दिलीप सढगिं ने कहा कि सिम्माचल बिसैयी एक अच्छे और अनुभवी व्यक्ति हैं और यदि वे चुनाव जीतते हैं तो वकीलों की समस्याओं का समाधान होगा तथा संघ और अधिक मजबूत बनेगा। वहीं वरिष्ठ वकील जगन्नाथ साबत ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और गरिमामय होनी चाहिए और 28 मार्च को सभी वकील मिलकर योग्य प्रत्याशी का चयन करेंगे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था संगठन जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें
📞 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






