नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला न्यायालय कोरबा में महिला सम्मान समारोह का आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जिला न्यायालय कोरबा में महिला सम्मान समारोह का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकार जागरूकता कार्यक्रम, न्यायाधीशों व महिला कर्मियों का हुआ सम्मान

कोरबा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय कोरबा में महिला अधिकार जागरूकता कार्यक्रम एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उच्च न्यायालय बिलासपुर, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायालय कोरबा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा, सचिव जिला अधिवक्ता संघ कोरबा तथा उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम में जिले के समस्त न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण, शासकीय अभिभाषक, एडीपीओ तथा न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि सनातन परंपरा में नारी को कन्या, बहन, पत्नी और माता के रूप में सदैव पूजनीय माना गया है। नारी जीवन के प्रत्येक चरण में अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए परिवार और समाज को सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल एक दिन नहीं बल्कि वर्ष के 365 दिन सम्मान मिलना चाहिए। समाज और परिवार की संरचना में नारी शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, सचिव जिला अधिवक्ता संघ तथा उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं की भूमिका को समाज के विकास में महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी (एट्रोसिटी) जयदीप गर्ग, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गरिमा शर्मा, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश डॉ. ममता भोजवानी, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे, श्रम न्यायाधीश अविनाश तिवारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) सीमा प्रताप चंद्रा, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा शीलू सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयूरा गुप्ता सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिला न्यायाधीशों, महिला अधिवक्ताओं एवं महिला कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का समापन किया गया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now