अवैध पिस्टल रखने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही : छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पुलिस ने मुखबिर सूचना पर छापा मारकर पकड़े तीन आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
GPM:ACGN:- पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशानुसार जिले में प्रतिदिन फिक्स पिकेट लगाकर सघन वाहन और संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07.03.2026 को बस स्टैण्ड गौरेला के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भदौरा निवासी एक युवक ने पिस्टल की फोटो अपने मोबाइल में रखी है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया और सेमरा तिराहा के पास संदेही रिंकू राठौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में रिंकू ने बताया कि ग्राम धनगवां निवासी सौरभ मिश्रा के पास पिस्टल रखी हुई थी। उसके कब्जे से मोबाइल फोन (विवो Y-22) जप्त किया गया।
पुलिस टीम ने ग्राम धनगवां पहुंचकर सौरभ मिश्रा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि होली त्योहार के लगभग 10 दिन पूर्व वह सौरभ द्विवेदी के साथ इलाहाबाद गया था और वहां से पिस्टल लाकर गौरेला में अपने घर के बाड़ी में छिपा दी थी। पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से पिस्टल बरामद कर जप्त की।
आरोपी से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान आरोपी रिंकू राठौर, सौरभ मिश्रा और सौरभ द्विवेदी को क्रमशः दिनांक 08.03.2026 को 00:30, 00:40 एवं 00:50 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। इनके आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं—सौरभ द्विवेदी के विरुद्ध 05, सौरभ मिश्रा के विरुद्ध 04 और रिंकू राठौर के विरुद्ध 03 प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
प्रकरण में एक किशोर बालक की संलिप्तता भी पाई गई, जिसके संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई और उसके परिजनों को सूचना दी गई।
जप्त सामग्री:
• एक देशी पिस्टल
• एक मोबाइल फोन (विवो Y-22)
आरोपियों के विरुद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है और उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था संगठन जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें: 7647981711 / 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






