अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रायगढ़ पुलिस ने महिला अधिकारियों का सम्मान किया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़ : छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्कृष्ट महिला अधिकारियों को किया गया सम्मानित, हेलो सिस्टर टीम का गठन
रायगढ़ ACGN:- 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में चयनित कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं श्री अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी श्री प्रभात कुमार पटेल, उत्तम प्रताप सिंह, सिद्दांत तिवारी, सुशांतो बनर्जी और आर.आई. अमित सिंह ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।


एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी समाज में नारी सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल हैं। आज महिलाएं पुलिस, आर्मी सहित कई पुरुष प्रधान क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को उनके योगदान के लिए बधाई दी और देश की सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।


कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए केक काटकर महिला दिवस का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस की ओर से महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम “हेलो सिस्टर” के गठन की घोषणा की। इस टीम का नेतृत्व डीएसपी उन्नति ठाकुर करेंगी। टीम के लिए एक अलग हेल्पलाइन नंबर 94792 70533 जारी किया गया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जिले में कहीं से भी कोई महिला पीड़ित इस नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेगी।


टीम का दायित्व होगा कि कॉल प्राप्त होने पर तत्काल पीड़ित महिला से संपर्क कर उसे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
कार्यक्रम में जिन महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया उनमें निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उप निरीक्षक वीणा साहू, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, महिला आरक्षक अनिता बेक, ममता साहू, मेनका चौहान, सुप्रिया सिदार, श्यामा सिदार सहित अन्य महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहीं।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार प्रसारित करने हेतु एवं आपकी संस्था संगठन जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ के विज्ञापन हेतु संपर्क करें: 7647981711 / 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






